उत्तर प्रदेश

कानपुर में 3 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, जेवर और ₹80 हजार लेकर घर से हुई गायब; पति ने पुलिस से लगाई गुहार

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। महिला पर घर से जेवर और 80 हजार रुपये लेकर जाने का भी आरोप है। घटना साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी बीती 17 फरवरी को यह कहकर घर से गई थी कि उसकी मां की तबीयत खराब है। इसके बाद वह 17 अप्रैल को वापस लौटी, लेकिन घर में सिर्फ 19 दिन रहने के बाद वह एक बार फिर अचानक गायब हो गई।

जेवर और नकदी लेकर हुई फरार

पति का आरोप है कि इस बार महिला घर से करीब 80 हजार रुपये नकद, जेवर और अपने जरूरी दस्तावेज भी साथ ले गई। बाद में जांच के दौरान पता चला कि वह फतेहपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ चली गई है।

पहले से चल रहा था संपर्क

पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी की पहले से ही उस युवक से बातचीत होती थी। जब उसने इस रिश्ते का विरोध किया तो प्रेमी ने उसे धमकाने की भी कोशिश की थी। पति के अनुसार उसके पास कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जिसे वह पुलिस को सौंप सकता है।

तीन बच्चों के भविष्य पर संकट

इस घटना के बाद तीन मासूम बच्चों का भविष्य भी संकट में आ गया है। पति ने पत्नी की तलाश के लिए पुलिस से गुहार लगाई है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

इस मामले पर साढ़ थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो चुकी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस महिला और उसके कथित प्रेमी की तलाश में जुट गई है।