त्योहारों में रेल यात्रियों के लिए राहत! अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू
अमृतसर। आने वाले त्यौहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अमृतसर-कटिहार के बीच विशेष त्यौहार स्पैशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इस स्पैशल ट्रेन को क्रमशः 05735/05736 नंबर अलॉट किया गया है।
अमृतसर से कटिहार के लिए स्पैशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 05735 अमृतसर से कटिहार के लिए 27 फरवरी से 27 मार्च 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 13:25 बजे अमृतसर से प्रस्थान करेगी और लगभग 34 घंटे बाद, रात्रि 23:45 बजे कटिहार पहुंचेगी। कुल 5 ट्रिप के लिए यह सेवा उपलब्ध रहेगी।
कटिहार से अमृतसर लौटने वाली ट्रेन
05736 कटिहार से अमृतसर के लिए 25 फरवरी से 25 मार्च 2026 तक हर बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन रात 21:00 बजे कटिहार से प्रस्थान करेगी और लगभग 36 घंटे बाद सुबह 09:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस सेवा के तहत भी कुल 5 ट्रिप आयोजित की गई हैं।
स्टॉपेज और मार्ग
यह स्पैशल ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, ढंडारी कलां, राजपुरा, अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढी, शिशो, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, ललितग्राम, फारबिसगंज, अररिया कोर्ट और पूर्णियां रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी टिकट समय से बुक कर लें और यात्रा के दौरान सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
