Monday, March 2, 2026
बिहार

बिहार के इस रूट पर ट्रेनों में हो रही ताबड़तोड़ चेकिंग, 87 बेटिकट रेल यात्री धराए…

Indian Railways: त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है. ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ भी अब बढ़ने लगी है. ऐसे में बिना टिकट लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की भी संख्या बढ़ी है. रेलवे भी इसे लेकर सतर्क है. टिकट चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है. ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर भी टिकट चेक किए गए. पटना-भागलपुर रूट के जमालपुर में पहले दिन बगैर टिकट यात्रा करने वाले 87 रेल यात्रियों से 50 हजार रुपए से अधिक जुर्माना वसूला गया.

87 रेल यात्री बगैर टिकट धराए
त्योहारों का मौसम शुरू होने के साथ ही रेलवे के कमर्शियल विभाग ने बगैर टिकट यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के खिलाफ सघन टिकट चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है.पहले दिन सोमवार को सीआईटी अमर कुमार के नेतृत्व में कई ट्रेनों और जमालपुर स्टेशन के वेटिंग एरिया में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान 87 रेल यात्रियों को बगैर टिकट यात्रा करते पाया गया. इन यात्रियों से 58,800 रुपए जुर्माना के तौर पर वसूला गया.