हिमाचल के पीडब्ल्यूडी मंत्री Vikramaditya ने करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में Dr Amreen संग लिए लावां फेरे
Vikramaditya Singh : हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह शादी के बंधन में बंध गए है। विक्रमादित्य सिंह और पंजाब की डॉ. अमरीन कौर चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित गुरुद्वारे में लावां फेरे लिए। गुरुद्वारे में शादी की रस्में बेहद सादगी से पूरी हुईं। इसमें दोनों तरफ से सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए।
विक्रमादित्य के साथ उनकी मां प्रतिभा सिंह, बहन-बहनोई और कुछ दोस्त मौजूद रहे। जिसमें आशा कुमारी भी शामिल थी। शादी के इस खास मौके पर विक्रमादित्य सिंह ने पारंपरिक राजशाही अंदाज में गुलाबी रंग की पोशाक पहनी थी जबकि अमरीन ने लहंगा पहन रखा था।
विवाह की रस्में पूरी करने के बाद सभी लोग ललित होटल गए हैं। जहां मंत्री लंच करने के बाद पत्नी अमरीन के साथ शिमला लौटेंगे। शिमला के हॉली लॉज में वधू प्रवेश का कार्यक्रम होगा। जाहिर है सरदार जोतिंद्र सिंह सेखों और ओपिंद्र कौर की बेटी अमरीन कौर चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
