Skip to content
Saturday, September 19, 2026
Latest:
  • दिल्ली में ट्रैफिक चालान को लेकर बड़ा बदलाव, कोर्ट जाने से पहले भरनी होगी 50% रकम; जानें नया नियम
  • DUSU चुनाव के नतीजे आते ही नहीं निकाल सकेंगे विजय जुलूस, दिल्ली HC ने लगाई रोक; पुलिस को दी जिम्मेदारी
  • डूसू चुनाव में हिंसा पर हाईकोर्ट सख्त, 140 उम्मीदवारों को नोटिस; कहा- देश की राजधानी में ऐसा होना चिंताजनक
  • 14 साल पुराने हाईवे जाम मामले में 2 विधायकों समेत 24 पर गैर जमानती वारंट, जानें पूरा मामला
  • आर्केस्ट्रा में हुआ प्यार, एक साल पहले की लव मैरिज; विवाद के बाद पति ने हथौड़े से पत्नी की कर दी हत्या
Pranam Loktantra

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • बिहार
  • झारखंड
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • लखनऊ
  • अन्य राज्य
  • ई- पेपर
उत्तर प्रदेशलखनऊ

ऑनलाइन बैठकों में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त, अफसरों की जवाबदेही तय, जारी हुए नए नियम

July 27, 2026 Pallavi Mishra 8 Views

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ऑनलाइन समीक्षा बैठकों में लापरवाही को लेकर सख्त रुख अपनाया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब निदेशालय स्तर पर आयोजित प्रत्येक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर के सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) और जनपद स्तर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। बिना अनुमति अनुपस्थिति या अनधिकृत प्रतिनिधित्व स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सभी अधिकारियों को जारी किए गए स्पष्ट निर्देश

शिक्षा निदेशक (बेसिक) अनिल भूषण चतुर्वेदी ने सभी सहायक शिक्षा निदेशकों (बेसिक) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने कहा है कि हाल के दिनों में कई महत्वपूर्ण ऑनलाइन समीक्षा बैठकों में अपेक्षित स्तर की भागीदारी नहीं देखी गई। कई जिलों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वयं बैठक में शामिल नहीं हुए और न ही किसी अधिकृत वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित की गई, जिसे प्रशासनिक जवाबदेही के अनुरूप नहीं माना गया।

केवल आधिकारिक ई-मेल आईडी से ही होगी बैठक में एंट्री

नई व्यवस्था के तहत सभी अधिकारी केवल अपनी आधिकारिक ई-मेल आईडी के माध्यम से ही ऑनलाइन बैठक में शामिल होंगे। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों की पहचान सुनिश्चित करना, पारदर्शिता बढ़ाना और समीक्षा प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है।

अपरिहार्य स्थिति में ही भेज सकेंगे अधिकृत अधिकारी

निर्देशों के अनुसार प्रत्येक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारी स्वयं उपस्थित होंगे। यदि किसी अपरिहार्य शासकीय कारण से वे शामिल नहीं हो पाते हैं, तो अपने स्थान पर किसी वरिष्ठ अधीनस्थ अधिकारी को विधिवत अधिकृत कर बैठक में भेज सकेंगे। इससे किसी भी मंडल या जनपद का प्रतिनिधित्व प्रभावित नहीं होगा।

एक जनपद से केवल एक अधिकृत लॉगिन की अनुमति

बेसिक शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि एक ही जनपद या मंडल से अलग-अलग डिवाइस और अलग-अलग लॉगिन आईडी के माध्यम से बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। यदि एक से अधिक अधिकारियों की उपस्थिति आवश्यक हो, तो सभी अधिकारी एक ही स्थान पर बैठकर एक अधिकृत लॉगिन आईडी के जरिए बैठक में भाग लेंगे। इससे तकनीकी अव्यवस्था कम होगी और समीक्षा प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा सकेगी।

योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में आएगी तेजी

विभाग का मानना है कि वरिष्ठ अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति से समीक्षा बैठकों की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही शासन के निर्णयों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित होगा और विभिन्न योजनाओं की निगरानी तथा उनके क्रियान्वयन में अधिक तेजी आएगी। सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूत बनाते हुए समीक्षा तंत्र को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाना है।

  • यूपी में फिर जोर पकड़ेगा मॉनसून, 3 दिन भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, 6 डिग्री तक गिरेगा तापमान
  • कॉन्ट्रैक्ट असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मिलेगा UGC पे स्केल, बेसिक सैलरी होगी ₹57,700

लखनऊ

उत्तर प्रदेशलखनऊ

September 17, 2026 News Desk

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में करीब आठ साल बाद अदालत ने गुरुवार को अपना फैसला सुना

लखनऊ होकर बंगाल, बिहार और पंजाब के लिए चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, दशहरा-दिवाली पर यात्रियों को राहत; जानें रूट और टाइमिंग
उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ होकर बंगाल, बिहार और पंजाब के लिए चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, दशहरा-दिवाली पर यात्रियों को राहत; जानें रूट और टाइमिंग

September 16, 2026 Pallavi Mishra
अखिलेश के बयान पर भड़के संजय निषाद, बोले- निषाद पार्टी को किसी बैसाखी की जरूरत नहीं
उत्तर प्रदेशलखनऊ

अखिलेश के बयान पर भड़के संजय निषाद, बोले- निषाद पार्टी को किसी बैसाखी की जरूरत नहीं

September 16, 2026 Pallavi Mishra
Muzaffarnagar road accident,Muzaffarnagar accident news,Roadways bus accident Muzaffarnagar,Budhana road accident,Bhaisna village accident,Muzaffarnagar latest news,UP road accident,Uttar Pradesh accident news,Five killed in road accident,Roadways bus collision,Muzaffarnagar breaking news,Budhana latest news,Baghpat father daughter killed ,Shamli accident news,Muzaffarnagar roadways bus accident
उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस ने दो बाइकों को मारी टक्कर, पांच की मौत

September 10, 2026 News Desk

दिल्ली

दिल्ली में ट्रैफिक चालान को लेकर बड़ा बदलाव, कोर्ट जाने से पहले भरनी होगी 50% रकम; जानें नया नियम
दिल्ली

दिल्ली में ट्रैफिक चालान को लेकर बड़ा बदलाव, कोर्ट जाने से पहले भरनी होगी 50% रकम; जानें नया नियम

September 18, 2026 Pallavi Mishra

नई दिल्ली: दिल्ली में ट्रैफिक चालान को चुनौती देने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब अगर किसी वाहन

DUSU चुनाव के नतीजे आते ही नहीं निकाल सकेंगे विजय जुलूस, दिल्ली HC ने लगाई रोक; पुलिस को दी जिम्मेदारी
दिल्ली

DUSU चुनाव के नतीजे आते ही नहीं निकाल सकेंगे विजय जुलूस, दिल्ली HC ने लगाई रोक; पुलिस को दी जिम्मेदारी

September 18, 2026 Pallavi Mishra
डूसू चुनाव में हिंसा पर हाईकोर्ट सख्त, 140 उम्मीदवारों को नोटिस; कहा- देश की राजधानी में ऐसा होना चिंताजनक
दिल्ली

डूसू चुनाव में हिंसा पर हाईकोर्ट सख्त, 140 उम्मीदवारों को नोटिस; कहा- देश की राजधानी में ऐसा होना चिंताजनक

September 18, 2026 Pallavi Mishra
दिल्ली में 17 साल की किशोरी से गैंगरेप के बाद हत्या, खेत में फेंका शव; टेम्पो और 50 CCTV से 72 घंटे में खुला राज
दिल्ली

दिल्ली में 17 साल की किशोरी से गैंगरेप के बाद हत्या, खेत में फेंका शव; टेम्पो और 50 CCTV से 72 घंटे में खुला राज

September 18, 2026 Pallavi Mishra

बिहार

आर्केस्ट्रा में हुआ प्यार, एक साल पहले की लव मैरिज; विवाद के बाद पति ने हथौड़े से पत्नी की कर दी हत्या
बिहार

आर्केस्ट्रा में हुआ प्यार, एक साल पहले की लव मैरिज; विवाद के बाद पति ने हथौड़े से पत्नी की कर दी हत्या

September 18, 2026 Pallavi Mishra

बिहार: बिहार के नालंदा में प्रेम विवाह के करीब एक साल बाद पति-पत्नी के रिश्ते का खौफनाक अंत हो गया।

अनंत सिंह का खुला ऐलान- नीरज कुमार के खिलाफ लगाएंगे पूरी ताकत, JDU की सुलह के बाद फिर बढ़ा विवाद
बिहार

अनंत सिंह का खुला ऐलान- नीरज कुमार के खिलाफ लगाएंगे पूरी ताकत, JDU की सुलह के बाद फिर बढ़ा विवाद

September 18, 2026 Pallavi Mishra
NDA सरकार पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- करों और शुल्कों के बोझ से परेशान है आम जनता
बिहार

NDA सरकार पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- करों और शुल्कों के बोझ से परेशान है आम जनता

September 17, 2026 Pallavi Mishra
पटना में सनसनीखेज वारदात: हिल स्टेशन घुमाने के बहाने प्रेमिका को ले गया, चलती ट्रेन से फेंकने का आरोप
बिहार

पटना में सनसनीखेज वारदात: हिल स्टेशन घुमाने के बहाने प्रेमिका को ले गया, चलती ट्रेन से फेंकने का आरोप

September 17, 2026 Pallavi Mishra

हिमाचल प्रदेश

दीपावली से पहले हिमाचल में पटाखों को लेकर सख्ती, अवैध बिक्री-भंडारण पर होगी कार्रवाई; प्रशासन ने जारी किए निर्देश
हिमाचल प्रदेश

दीपावली से पहले हिमाचल में पटाखों को लेकर सख्ती, अवैध बिक्री-भंडारण पर होगी कार्रवाई; प्रशासन ने जारी किए निर्देश

September 18, 2026 Pallavi Mishra

शिमला: दीपावली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने पटाखों और आतिशबाजी की अनधिकृत बिक्री, भंडारण, परिवहन और वितरण पर

PM मोदी के जन्मदिन पर दलाईलामा का खास संदेश, 76वें जन्मदिन पर की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना
हिमाचल प्रदेश

PM मोदी के जन्मदिन पर दलाईलामा का खास संदेश, 76वें जन्मदिन पर की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना

September 17, 2026 Pallavi Mishra
कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

September 17, 2026 Pallavi Mishra
रोडवेज कंडक्टर ने किराए में लिए सिर्फ 29 रुपये ज्यादा, अब HRTC को यात्री को देने होंगे 50 हजार से अधिक
हिमाचल प्रदेश

रोडवेज कंडक्टर ने किराए में लिए सिर्फ 29 रुपये ज्यादा, अब HRTC को यात्री को देने होंगे 50 हजार से अधिक

September 16, 2026 Pallavi Mishra

Copyright © 2026 Pranam Loktantra. All rights reserved.