Skip to content
Tuesday, May 12, 2026
Latest:
  • अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस (12 मई) पर विशेष: मरीजों की सेवा में हर पल तत्पर नर्सों के जज्बे को सैल्यूट : मुकेश शर्मा
  • कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में युवक की गोली मारकर हत्या, ट्रेन में मची चीख-पुकार और अफरा-तफरी
  • बुलंदशहर बार एसोसिएशन में चली गोली, अधिवक्ता इमामुद्दीन और उनके साले पर हमले से मचा हड़कंप
  • प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना पर बैकफुट पर आई यूपी सरकार, 5 लाख उपभोक्ताओं को लौटाए जाएंगे 200 करोड़ रुपये
  • सुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, यूपी-बिहार कनेक्शन के बीच तीन शार्पशूटर गिरफ्तार
Pranam Loktantra

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • बिहार
  • झारखंड
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • लखनऊ
  • अन्य राज्य
पंजाब

नगर निगम कमिश्नर के नाम पर फिर व्हाट्सएप फ्रॉड की कोशिश, कर्मचारियों से पैसे मांगने वाला फर्जी नंबर सक्रिय

March 7, 2026 Pallavi Mishra 23 Views

लुधियाना। नगर निगम में एक बार फिर व्हाट्सएप फ्रॉड का मामला सामने आया है। नगर निगम कमिश्नर नीरू कत्याल की फोटो लगाकर बनाए गए एक फर्जी व्हाट्सएप नंबर के जरिए कर्मचारियों से पैसे मांगने की कोशिश की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि एक महीने पहले इस फर्जी अकाउंट के बारे में चेतावनी देने के बावजूद यह नंबर अब तक बंद नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि 12 फरवरी को स्वयं कमिश्नर ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए इस फर्जी अकाउंट को लेकर लोगों को सतर्क किया था। उन्होंने स्क्रीनशॉट साझा करते हुए बताया था कि वियतनाम के एक मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर उस पर उनकी फोटो लगाई गई है और नगर निगम के कई कर्मचारियों को मैसेज भेजे जा रहे हैं।

कमिश्नर के नाम से बना फर्जी अकाउंट, पैसे ट्रांसफर करने का दबाव

जानकारी के अनुसार फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट के स्टेटस में खुद को नगर निगम कमिश्नर बताया गया है। इसे लेकर कमिश्नर नीरू कत्याल ने अपने संपर्क में मौजूद लोगों को चेतावनी देते हुए कहा था कि उनके नाम पर आने वाले किसी भी संदेश पर भरोसा न करें और किसी भी तरह की जानकारी या पैसे ट्रांसफर न करें। इसके बावजूद अब यह फर्जी अकाउंट फिर सक्रिय हो गया है और नगर निगम के कर्मचारियों को मैसेज भेजे जा रहे हैं।

जोन सी के सुपरिटेंडेंट को आया मैसेज

ताजा मामले में जोन सी के सुपरिटेंडेंट अब्दुल को इसी फर्जी नंबर से मैसेज भेजकर पैसे की मांग की गई। हालांकि उन्हें पहले से इस फ्रॉड के बारे में जानकारी थी, इसलिए उन्होंने कोई पैसा ट्रांसफर नहीं किया। फिलहाल इस मामले में कमिश्नर या नगर निगम के किसी अन्य कर्मचारी द्वारा पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

पहले भी कमिश्नर के नाम पर बनाया गया था फर्जी अकाउंट

नगर निगम में इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी संदीप ऋषि के नाम पर एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया था, जिसमें उनकी फोटो लगाकर लोगों को मैसेज भेजे गए थे। उस मामले में एक जूनियर इंजीनियर धोखे में आकर पैसे ट्रांसफर कर बैठा था। बाद में एक अन्य अधिकारी को इसी तरह का मैसेज मिलने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ था, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

  • पुरी स्टेशन पर काम के कारण राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस के रूट में बदलाव, 15 मार्च से खुर्दा रोड तक ही चलेगी ट्रेन
  • देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू होने को तैयार, आज 94 फीट ऊंचे झंडेजी का होगा आरोहण

दिल्ली

सोमनाथ भारत के स्वाभिमान और आस्था का प्रतीक: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गौरी शंकर मंदिर में किया जलाभिषेक
दिल्ली

सोमनाथ भारत के स्वाभिमान और आस्था का प्रतीक: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गौरी शंकर मंदिर में किया जलाभिषेक

May 12, 2026 Pallavi Mishra

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर

‘कार कम चलाइए, बस-मेट्रो अपनाइए’, PM मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा संदेश; CM रेखा गुप्ता ने बताया ईंधन बचत का फॉर्मूला
दिल्ली

‘कार कम चलाइए, बस-मेट्रो अपनाइए’, PM मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा संदेश; CM रेखा गुप्ता ने बताया ईंधन बचत का फॉर्मूला

May 11, 2026 Pallavi Mishra
दिल्ली के द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज, हर साल होंगी 250 MBBS सीटें; 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य
दिल्ली

दिल्ली के द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज, हर साल होंगी 250 MBBS सीटें; 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य

May 7, 2026 Pallavi Mishra
‘AAP का अगला टारगेट मैं हूं’, राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद भड़के राघव चड्ढा, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली

‘AAP का अगला टारगेट मैं हूं’, राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद भड़के राघव चड्ढा, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

May 5, 2026 Pallavi Mishra

बिहार

बंगाल में सत्ता परिवर्तन का असर, किशनगंज बॉर्डर पर अवैध कोयला और पत्थर कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, एंट्री माफिया नेटवर्क पर शिकंजा
बिहार

बंगाल में सत्ता परिवर्तन का असर, किशनगंज बॉर्डर पर अवैध कोयला और पत्थर कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, एंट्री माफिया नेटवर्क पर शिकंजा

May 11, 2026 Pallavi Mishra

किशनगंज जिले में पिछले कुछ महीनों से सीमा क्षेत्रों में बढ़ी सख्ती अब साफ तौर पर असर दिखाने लगी है।

‘मां पहली गुरु और सबसे बड़ा आशीर्वाद’… मातृ दिवस पर भावुक हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, साझा किया भावनात्मक संदेश
बिहार

‘मां पहली गुरु और सबसे बड़ा आशीर्वाद’… मातृ दिवस पर भावुक हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, साझा किया भावनात्मक संदेश

May 10, 2026 Pallavi Mishra
बिहार में सम्राट सरकार का बड़ा विस्तार, निशांत कुमार समेत तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को मिली मंत्रिमंडल में जगह
बिहार

बिहार में सम्राट सरकार का बड़ा विस्तार, निशांत कुमार समेत तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को मिली मंत्रिमंडल में जगह

May 7, 2026 Pallavi Mishra
बिहार में सियासी हलचल तेज: 7 मई को गांधी मैदान में कैबिनेट विस्तार, अमित शाह की बैठक के बाद मंत्रियों की सूची फाइनल
बिहार

बिहार में सियासी हलचल तेज: 7 मई को गांधी मैदान में कैबिनेट विस्तार, अमित शाह की बैठक के बाद मंत्रियों की सूची फाइनल

May 5, 2026 Pallavi Mishra

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में निर्माणाधीन पुल ढहा, करोड़ों की परियोजना पर उठे सवाल; शाहपुर में बीच से भरभराकर गिरा स्ट्रक्चर
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में निर्माणाधीन पुल ढहा, करोड़ों की परियोजना पर उठे सवाल; शाहपुर में बीच से भरभराकर गिरा स्ट्रक्चर

May 12, 2026 Pallavi Mishra

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा एक निर्माणाधीन पुल

हिमाचल में चुनावी ड्यूटी का असर, 145 सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की काउंसलिंग टली, अब 31 मई के बाद होंगी नियुक्तियां
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में चुनावी ड्यूटी का असर, 145 सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की काउंसलिंग टली, अब 31 मई के बाद होंगी नियुक्तियां

May 12, 2026 Pallavi Mishra
हिमाचल के नौहराधार में दर्दनाक हादसा: खड्ड में डूबे दो सगे भाई, 9 वर्षीय अभिनव भी बचाने कूदा और दोनों की गई जान
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के नौहराधार में दर्दनाक हादसा: खड्ड में डूबे दो सगे भाई, 9 वर्षीय अभिनव भी बचाने कूदा और दोनों की गई जान

May 7, 2026 Pallavi Mishra
हिमाचल में अप्रैल में ही गर्मी का कहर, ऊना में पारा 42°C पार; चार जिलों में लू का अलर्ट, 28 अप्रैल से राहत के आसार
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अप्रैल में ही गर्मी का कहर, ऊना में पारा 42°C पार; चार जिलों में लू का अलर्ट, 28 अप्रैल से राहत के आसार

April 25, 2026 Pallavi Mishra

लखनऊ

PM मोदी की अपील पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- चुनाव खत्म होते ही क्यों याद आया ‘संकट’, जनता पर ही क्यों लग रहीं पाबंदियां?
उत्तर प्रदेशलखनऊ

PM मोदी की अपील पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- चुनाव खत्म होते ही क्यों याद आया ‘संकट’, जनता पर ही क्यों लग रहीं पाबंदियां?

May 11, 2026 Pallavi Mishra

लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से ईंधन बचाने, गैरजरूरी खर्च कम करने और संयम बरतने की अपील पर

यूपी में शहरी गरीबों को बड़ा तोहफा, PM आवास योजना-शहरी के तहत 63 हजार से ज्यादा मकानों को मंजूरी, 55 जिलों की डीपीआर पास
उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में शहरी गरीबों को बड़ा तोहफा, PM आवास योजना-शहरी के तहत 63 हजार से ज्यादा मकानों को मंजूरी, 55 जिलों की डीपीआर पास

May 11, 2026 Pallavi Mishra
योगी मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘अब यूपी में CM सिर्फ कूरियर मैसेंजर’; बीजेपी ने किया पलटवार
उत्तर प्रदेशलखनऊ

योगी मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘अब यूपी में CM सिर्फ कूरियर मैसेंजर’; बीजेपी ने किया पलटवार

May 11, 2026 Pallavi Mishra
‘जब अमेरिका-ब्रिटेन में बैलेट पेपर से चुनाव हो सकते हैं तो भारत में क्यों नहीं?’ अखिलेश यादव ने फिर उठाई मतपत्र से मतदान की मांग
उत्तर प्रदेशलखनऊ

‘जब अमेरिका-ब्रिटेन में बैलेट पेपर से चुनाव हो सकते हैं तो भारत में क्यों नहीं?’ अखिलेश यादव ने फिर उठाई मतपत्र से मतदान की मांग

May 10, 2026 Pallavi Mishra

Copyright © 2026 Pranam Loktantra. All rights reserved.