हरियाणा में राज्य सूचना आयोग को नया आयुक्त: अजय कुमार सूरा ने ली पद व गोपनीयता की शपथ, राजभवन में हुआ औपचारिक समारोह
चंडीगढ़ में राज्य सूचना आयोग को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। अजय कुमार सूरा को हरियाणा राज्य सूचना आयोग में आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्होंने हरियाणा लोक भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
यह शपथ उन्हें राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने दिलाई। समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें राज्य सरकार के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सीएम और कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्य सूचना आयुक्त टीवीएसएन प्रसाद और सीआईडी प्रमुख सौरभ सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर शामिल हुए।
प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगा मजबूती
राज्य सूचना आयोग में आयुक्त की नियुक्ति को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे सूचना के अधिकार से जुड़े मामलों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
