उत्तर प्रदेश

UPTET Result 2026 Declared: यूपी टीईटी परिणाम घोषित; 13.3 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल, जानें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक का पास प्रतिशत

प्रयागराज। विशेष रिपोर्टउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आधिकारिक रूप से परिणाम की घोषणा की। इस बार की टीईटी परीक्षा में 13 लाख 30 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।यह परीक्षा प्रदेश भर के 60 जनपदों में बनाए गए 955 परीक्षा केंद्रों पर जुलाई महीने में सफलता पूर्वक आयोजित की गई थी।

UPTET 2026: एक नज़र में मुख्य आंकड़े

प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5)7,13,6485,71,43580.07%उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8)10,57,0217,59,51371.85%कुल योग (Total)17,70,66913,30,94875.16%

कार्यरत शिक्षकों का भी शानदार प्रदर्शन

इस बार टीईटी परीक्षा में पहले से कार्यरत शिक्षकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया था और उनका परिणाम काफी सराहनीय रहा।

प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षक

परीक्षा में शामिल 1,22,405 कार्यरत शिक्षकों में से 93,387 (76.29%) शिक्षक सफल रहे।

उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षक

परीक्षा में शामिल 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से 1,13,384 (77.45%) शिक्षकों ने सफलता प्राप्त की।

3 दिनों में 5 पालियों में हुई थी परीक्षा

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि इस बार रिकॉर्ड 19,94,661 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए परीक्षा को 2 जुलाई, 3 जुलाई और 4 जुलाई 2026 को कुल 5 पालियों (3 पाली उच्च प्राथमिक और 2 पाली प्राथमिक स्तर) में आयोजित किया गया था।परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी, नकलविहीन और सुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।