अन्य राज्य

टीटीके प्रेस्टीज ने रोज़मर्रा की हेल्दी कुकिंग के लिए पेश की ‘फेरोकास्ट फ्लो’ स्मूथ फिनिश कास्ट आयरन रेंज

किचन इनोवेशन के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम, टीटीके प्रेस्टीज ने अपनी नई ‘फेरोकास्ट फ्लो (FLO) स्मूथ फिनिश कास्ट आयरन’ रेंज लॉन्च करने की घोषणा की है। इस रेंज को पारंपरिक कुकिंग के फायदों और आधुनिक सुविधा को एक साथ लाने के लिए तैयार किया गया है। आज के सेहत के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं के लिए बनी यह रेंज बेहतर हीट रिटेंशन, नेचुरल नॉन-स्टिक परफॉरमेंस और लंबे समय तक चलने वाले टिकाऊपन का वादा करती है, जो इसे आधुनिक भारतीय रसोई के लिए एक ज़रूरी हिस्सा बनाती है।

फेरोकास्ट फ्लो रेंज को स्मूथ फिनिश कास्ट आयरन तकनीक से बनाया गया है, जो पारंपरिक कास्ट आयरन के गुण देने के साथ-साथ इस्तेमाल और रखरखाव को भी आसान बनाती है। यह कुकवेयर खाने के स्वाद को बरकरार रखने और प्राकृतिक रूप से भोजन में आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसमें किसी भी तरह की केमिकल कोटिंग का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जिससे यह हानिकारक तत्वों से मुक्त और रोज़मर्रा के खाने के लिए पूरी तरह सुरक्षित और पौष्टिक अनुभव प्रदान करता है।

फेरोकास्ट फ्लो कुकवेयर प्राकृतिक रूप से नॉन-स्टिक और ‘प्री-सीज़न्ड’ है, जो समय के साथ और भी बेहतर होता जाता है। इसकी वजह से कम तेल में भी खाना आसानी से पकता है और बर्तन से चिपकता नहीं है। इसकी मज़बूत बनावट इसे गैस और इंडक्शन, दोनों पर समान रूप से उपयोगी बनाती है। यह रेंज ‘लाइफटाइम वारंटी’ के साथ आती है, जो गुणवत्ता और टिकाऊपन के प्रति प्रेस्टीज के भरोसे को और मजबूत करती है।

विभिन्न कुकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए फेरोकास्ट फ्लो स्मूथ फिनिश कास्ट आयरन कलेक्शन में कई विकल्प दिए गए हैं। इस रेंज में फ्राई पैन, कड़ाही, डोसा तवा और पनियारकल/अप्पा पात्र शामिल हैं, जो भारतीय कुकिंग स्टाइल—जैसे हल्की फ्राई और भुनाई से लेकर डोसा और पारंपरिक स्नैक्स बनाने तक—हर ज़रूरत को पूरा करते हैं।

फेरोकास्ट फ्लो रेंज की कीमतें इस तरह तय की गई हैं कि प्रीमियम कास्ट आयरन कुकवेयर किफायती दामों पर उपलब्ध हो सके। फ्राई पैन 20 सेमी और 25 सेमी के साइज में उपलब्ध हैं, जिनकी एमआरपी 1,725 रूपए से शुरू होकर 2,840 रूपए तक है। कड़ाही 20 सेमी और 24 सेमी के साइज में 2,655 रूपए से 2,950 रूपए के बीच उपलब्ध है। 30 सेमी का डोसा तवा 2,065 रूपए में उपलब्ध है, जबकि पनियारकल/अप्पा पात्र 9-पिट और 12-पिट के विकल्पों में क्रमशः 1,815 रूपए और 1,710 रूपए में खरीदा जा सकता है।

फेरोकास्ट फ्लो स्मूथ फिनिश कास्ट आयरन रेंज के लॉन्च के साथ, प्रेस्टीज ने परंपरा और आधुनिकता के अपने मेल को और सशक्त बनाया है। यह रेंज उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो पोषण, परफॉरमेंस और टिकाऊपन को महत्व देते हैं और रोज़मर्रा की कुकिंग को सेहतमंद और स्वाद से भरपूर बनाना चाहते हैं।

टीटीके प्रेस्‍टीज (https://shop.ttkprestige.com/ ) के विषय में टीटीके प्रेस्‍टीज लिमिटेड, टीटीके ग्रुप का हिस्‍सा है। पिछले छह दशकों में टीटीके प्रेस्‍टीज लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी रसोईघर उपकरण कंपनी के तौर पर उभरी है और देश की गृहिणियों की जरूरतों को पूरा कर रही है। प्रेस्‍टीज ब्राण्‍ड का हर उत्‍पाद सुरक्षा, नवाचार, टिकाऊपन और विश्‍वास के स्‍तंभों पर बना है और इस ब्राण्‍ड को लाखों घरों की पहली पसंद बनाता है। कंपनी ने यूके के हॉरवूड होमवेयर्स को भी खरीदा था और अगस्‍त 2017 में भारत में जज ब्राण्‍ड भी लॉन्‍च किया था।