डाडासीबा में सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी HRTC Bus, 36 घायलों में स्कूली बच्चे भी शामिल
Himachal Accident: कांगड़ा जिले के डाडासीबा में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस गुराला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 36 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में से एक महिला सहित पांच अन्य को टांडा व अन्य अस्पताल मे रैफर किया गया है। जब कुछ को स्थानीय असप्ताल में उपचार दिया जा रहा है ।
जानकारी के अनुसार, तलवाड़ा से बाया डाडासीबा से बद्दी जा रही एसआरटीसी की बस गुराला के पास पलट गई। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। उन्हें एंबुलेंस और निजी गाड़ियों के माध्यम से डाडासीबा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बिक्रम ठाकुर व सुरिंदर मनकोटिया ने जाना घायलों का हाल
जसवां-परागपुर विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने कहा कि यह घटना दुखद है और घायलों का उपचार फिलहाल चल रहा है। कांग्रेस नेता सुरिंदर मनकोटिया ने भी मौके पर जाकर घायलों की मदद और हर संभव सहायता का भरोसा दिया। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
