रावी नदी में गिरी कार: इंटर्न डॉक्टर की मौत, महिला इंटर्न लापता- दो घायल
Himachal Accident: चंबा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की कार रावी नदी में जा समाई। इस हादसे में चंबा मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर की का मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए और एक एक महिला इंटर्न डॉक्टर अभी भी लापता है। यह हादसा रात 2 से 2:30 बजे के बीच चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर परेल के समीप हुआ। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और लापता छात्रा की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।
हादसे में कार में सवार हमीरपुर निवासी अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शिमला के रोहडू की रहने वाली इशिका नदी के तेज बहाव में बह गईं और लापता हो गईं। इस दुर्घटना में दो अन्य इंटर्न डॉक्टर रिशांत मस्ताना (शिमला) और दिव्यांक (सोलन) गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
