जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा एयर सेफ्टी अलर्ट: 12 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा एअर इंडिया विमान, फिर सुरक्षित लैंडिंग
जयपुर। एअर इंडिया की एक फ्लाइट गुरुवार को जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तकनीकी या ऑपरेशनल कारणों से तुरंत रनवे पर नहीं उतर सकी और करीब 12 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाती रही। बाद में पायलट ने दोबारा प्रयास कर विमान को सुरक्षित उतार लिया।
लैंडिंग से पहले पायलट ने लिया गो-अराउंड निर्णय
जानकारी के अनुसार फ्लाइट एआई-2781 मुंबई से दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर जयपुर पहुंची थी। पायलट ने टचडाउन की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं होने पर विमान को दोबारा हवा में ले जाकर नियंत्रित चक्कर लगवाया। लगभग 12 मिनट बाद दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
फ्लाइट देरी पर सांसद की नाराजगी
इधर हनुमान बेनीवाल ने इंडिगो की दिल्ली से जयपुर आने वाली फ्लाइट के तय समय से करीब दो घंटे देरी से रवाना होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से एयरलाइन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बताया गया कि सांसद को बुधवार शाम चार बजे दिल्ली से जयपुर के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन फ्लाइट निर्धारित समय से काफी देर बाद रवाना हुई, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
