एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ: वॉटरप्रूफिंग चैंपियन जो समय की कसौटी पर खरा उतरता है
भारतीय घरों को हर साल दो कठोर मौसमों का सामना करना पड़ता है – भारी मानसून और चिलचिलाती गर्मी। फिर भी, कई मकान मालिक अपनी छतों की सुरक्षा के लिए ऐसे वॉटरप्रूफिंग समाधानों पर निर्भर रहते हैं जो टिकाऊ भी नहीं होते और उन पर भरोसा भी नहीं किया जा सकता। एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ अपने नए कैंपेन से एक महत्वपूर्ण बात पर ज़ोर देता है: सभी वॉटरप्रूफिंग एक जैसी नहीं होती।
एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ पिछले 13 वर्षों से लोगों को पानी के रिसाव और खराब मौसम से अपने घरों की सुरक्षा करने में मदद कर रहा है। यह सॉल्यूशन एक मोटी वॉटरप्रूफिंग परत बनाता है जो दीवारों में पानी को प्रवेश करने से रोकता है और भारत की कठोर मौसम से लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान करता है।
ब्रांड की नई फिल्म में रणबीर कपूर और सौरभ शुक्ला एक मज़ेदार कहानी प्रस्तुत करती नज़र आते है जो हास्य, चुटीले और तीक्ष्ण संवादों से भरपूर है। यह फ़िल्म लोगों की अपने घरों को लेकर रोजमर्रा की चिंताओं पर आधारित है। यह फिल्म मानसून के दौरान छत से पानी के लीकेज से लेकर खुली छतों से निकलने वाली गर्मी जैसी आम समस्याओं को दर्शाती है। इन तमाम समस्याओं को बेहद रोचक और मनोरंजक बातचीत के ज़रिए दर्शाया गया है।
हंसी-मजाक और रोचक बातचीत के बीच, अभियान ने अपना संदेश एकदम स्पष्ट रूप से दिया:
“ऐसी वैसी वॉटरप्रूफिंग नहीं – एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ ही लगाओ”।
टेरेस से होने वाली लीकेज को रोकने के अलावा, एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ में एडवांस्ड हीट-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी शामिल है, जो सतह के तापमान को 10 डिग्री सेल्सियस तक कम कर देती है, जिससे बहुत ज़्यादा गर्मी में भी घर ठंडे रहते हैं।
इस कैंपेन के साथ, एशियन पेंट्स लंबे समय से चले आ रहे अपने भरोसेमंद सुरक्षा के वादे को दोहरा रहा है। साथ ही डैम्प प्रूफ को वॉटरप्रूफिंग के असली समाधान के रूप में स्थापित भी कर रहा है, जिस पर देश भर के लोगों का भरोसा है। क्योंकि जब आपके घर की सुरक्षा की बात आती है, तो “हर वॉटरप्रूफिंग एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ नहीं होती।”
एशियन पेंट्स के एमडी और सीईओ अमित सिंगल ने कहा, “भारतीय घरों को भारी मानसून से लेकर भीषण गर्मी तक, मौसम की चरम स्थितियों का सामना करना पड़ता है और छतें अक्सर घर का सबसे अधिक खुला हिस्सा होती हैं। एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ सबसे भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाली वॉटरप्रूफिंग प्रदान करता है जो न केवल लीकेज को रोकता है बल्कि गर्मी को कम करने में भी मदद करता है। इसकी उन्नत एडवांस्ड हीटरिफ्लेक्टिव कोटिंग सतह के तापमान को 10°C तक कम कर देती है और यह देता है 10 साल की वॉटरप्रूफिंग वारंटी भी, जिससे घर साल भर सुरक्षित और आरामदायक बने रहते हैं। यह कैंपेन इन खास फायदों को रोचक तरीके से प्रस्तुत करता है। भारत में कहानी कहने की एक लोकप्रिय विधा “कव्वाली” का उपयोग करके, हमने एक तकनीकी विषय को रोचक संवाद में बदल दिया है। इससे उपभोक्ताओं को साधारण वॉटरप्रूफिंग और असली एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ वॉटरप्रूफिंग के बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद मिलती है। रणबीर कपूर के साथ हम इस महत्वपूर्ण संदेश पर प्रकाश डालते हैं: हर वॉटरप्रूफिंग “डैम्प प्रूफ” नहीं होती – एशियन पेंट्स डैम्प प्रूफ ही असली वॉटरप्रूफिंग चैंपियन है, जो भारतीय घरों के लिए भरोसेमंद है और एक बेहतर व आरामदायक जीवन प्रदान करता है।”
यह कैंपेन टेलीविजन, डिजिटल, ओटीटी, सोशल प्लेटफॉर्म्स और सिनेमा स्क्रीन पर चलेगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि क्रिकेट मैचों के दौरान यह व्यापक रूप से नज़र आए।
