OnePlus Nord Buds 4 Pro की सेल शुरू, किफायती कीमत में दमदार नॉइज़ कैंसलेशन और फ्लैगशिप साउंड का दावा
ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड वनप्लस ने अपने नए वायरलेस ईयरबड्स OnePlus Nord Buds 4 Pro की बिक्री आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। कंपनी का कहना है कि ये ईयरबड्स नॉर्ड सीरीज़ के बजट सेगमेंट में फ्लैगशिप लेवल का ऑडियो अनुभव देने के लिए तैयार किए गए हैं। इनकी कीमत 3,999 रुपये रखी गई है, हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत इन्हें सीमित समय के लिए 3,799 रुपये में खरीदा जा सकता है।
ग्राहक इन ईयरबड्स को वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट, स्टोर ऐप, एक्सपीरियंस स्टोर्स के अलावा अमेज़न, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा जैसे प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं।
दमदार नॉइज़ कैंसलेशन और बेहतर साउंड पर फोकस
OnePlus Nord Buds 4 Pro में 55 डेसिबल तक की एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन तकनीक दी गई है, जो आसपास के शोर को काफी हद तक ब्लॉक करने में सक्षम है। कंपनी के मुताबिक इसमें नए ड्राइवर्स लगाए गए हैं, जो पिछले मॉडल Nord Buds 3 Pro की तुलना में दोगुनी पावर देते हैं। बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए इसमें टाइटेनियम कोटिंग भी दी गई है, जिससे डीप बेस और क्लियर वोकल्स मिलते हैं।
लेटेस्ट कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स से लैस
इन ईयरबड्स में ब्लूटूथ 6.0 के साथ LHDC 5.0 ऑडियो कोडेक का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा गूगल फास्ट पेयर और माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं, जिससे डिवाइस कनेक्टिविटी आसान हो जाती है।
हर माहौल में क्लियर कॉलिंग और हल्का डिजाइन
बेहतर कॉलिंग अनुभव के लिए OnePlus Nord Buds 4 Pro में कुल 6 माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा में भी साफ आवाज देने का दावा करते हैं। हर ईयरबड का वजन सिर्फ 4.4 ग्राम है, जबकि इसका चार्जिंग केस पहले के मुकाबले 10 प्रतिशत छोटा बनाया गया है। इसके बावजूद बैटरी बैकअप और सुरक्षा में कोई समझौता नहीं किया गया है।
स्लाइड कंट्रोल और एआई फीचर्स से बढ़ी सुविधा
यूजर्स को इसमें स्लाइड वॉल्यूम कंट्रोल का फीचर मिलता है, जो वनप्लस यूजर्स के बीच पहले से लोकप्रिय है। इसके अलावा स्पॉटिफाई टैप सपोर्ट और बड्स पर टैप करके एआई असिस्टेंट को एक्टिव करने की सुविधा भी दी गई है। खास बात यह है कि ऑक्सीजनओएस 15.0.1 या उससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाले वनप्लस स्मार्टफोन के साथ यूजर्स इंग्लिश, हिंदी, स्पैनिश और फ्रेंच भाषाओं में रियल टाइम ट्रांसलेशन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
कहां से खरीदें
OnePlus Nord Buds 4 Pro को खरीदने के लिए ग्राहक वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स का रुख कर सकते हैं।
Flipkart: https://www.flipkart.com/oneplus-buds4-pro-ads-at-store
Amazon: https://www.amazon.in/l/216403547031
oneplus.in: https://www.oneplus.in/launch/nord-buds-4-pro
