Skip to content
Saturday, March 21, 2026
Latest:
  • आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा: गोदावरी नदी में डूबे 5 इंजीनियरिंग छात्र, 3 के शव बरामद; 2 की तलाश जारी
  • झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर: दो सगी बहनों समेत तीन महिलाओं की मौत, गांव में मातम
  • PM मोदी से दिल्ली, लद्दाख और अंडमान के उपराज्यपालों की मुलाकात, प्रशासनिक मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मुजफ्फरपुर में STF की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी बदमाश मनीष गिरफ्तार, कई लूट कांडों में था शामिल
  • डेयरी सेक्टर में यूपी की बड़ी छलांग: ‘नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना’ से किसानों की आय बढ़ाने का रोडमैप, 204 यूनिट्स स्थापित करने का लक्ष्य
Pranam Loktantra

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • बिहार
  • झारखंड
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • लखनऊ
  • अन्य राज्य
उत्तर प्रदेश

फेसबुक पर ‘मार्क जुकरबर्ग’ बनकर कानपुर की रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ की साइबर ठगी

March 17, 2026 Pallavi Mishra 3 Views

कानपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ठगों ने सोशल मीडिया के जरिए एक रिटायर्ड शिक्षिका को निशाना बनाकर उनकी जीवनभर की कमाई हड़प ली। चकेरी इलाके में रहने वाली पीड़िता से करीब 13 महीनों के दौरान 1 करोड़ 57 लाख 38 हजार 630 रुपये की ठगी की गई। यह पूरा खेल फेसबुक से शुरू होकर एक सुनियोजित साजिश में बदल गया।

फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू हुआ खेल

मामले की शुरुआत फेसबुक पर आई एक फ्रेंड रिक्वेस्ट से हुई, जिसमें आरोपी ने खुद को मार्क जुकरबर्ग बताया। शुरुआती बातचीत सामान्य रही, लेकिन कुछ समय बाद ठग ने बड़े निवेश के प्रस्ताव देने शुरू कर दिए। उसने कानपुर में एक बड़े स्कूल प्रोजेक्ट में निवेश का झांसा दिया और भारी मुनाफे का लालच दिया।

‘एलन मस्क के सहयोगी’ बनकर बढ़ाया भरोसा

पीड़िता का विश्वास जीतने के लिए एक अन्य शख्स ने संपर्क किया, जिसने खुद को एलन मस्क का सहयोगी या गायक जॉश टर्नर बताया। इस तरह ठगों ने अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट का माहौल बनाकर शिक्षिका को अपने जाल में पूरी तरह फंसा लिया।

रकम वापसी के नाम पर बार-बार वसूली

जब पीड़िता को शक हुआ और उन्होंने पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो ठगों ने नया तरीका अपनाया। उन्होंने खुद को ‘मिरेकल गिवर्स’ और ‘लीड इंडिया’ नाम के फर्जी संगठनों का वकील बताकर संपर्क किया। आरोप है कि टैक्स, कन्वर्जन चार्ज, स्टांप ड्यूटी और अन्य कानूनी फीस के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में कई बार पैसे ट्रांसफर करवाए गए। कुल मिलाकर पांच खातों में यह रकम भेजी गई।

साइबर क्राइम सेल ने शुरू की जांच

जब पूरी जमा-पूंजी खत्म हो गई, तब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम सेल ने एनसीआरपी के माध्यम से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक करीब 30 लाख 42 हजार रुपये की राशि संदिग्ध खातों में फ्रीज की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार, यह ठगी बेहद योजनाबद्ध तरीके से की गई, जिसमें व्हाट्सएप, फोन कॉल और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर पीड़िता को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रभावित किया गया।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

घटना के बाद साइबर अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा निवेश, पैसे वापसी या शुल्क के नाम पर मांगी गई रकम से सावधान रहने को कहा गया है, खासकर जब बड़े नामों का इस्तेमाल किया जा रहा हो। संदिग्ध कॉल या मैसेज मिलने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

  • यूपी एडेड स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ग्रेच्युटी बढ़कर 25 लाख हुई
  • गैस किल्लत की अफवाहों के बीच साइबर ठगी का नया जाल, मुंबई में 11 से ज्यादा FIR, पुलिस ने जारी की चेतावनी

दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में बरसात का दौरा जारी, तापमान में आई गिरावट
दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में बरसात का दौरा जारी, तापमान में आई गिरावट

March 20, 2026 Pallavi Mishra

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली एनसीआर में मौसम ने बीते दो दिनों की तरह आज भी अपना रुख बरकरार रखा है।

पुरानी दिल्ली के विकास में बड़ा बदलाव, SRDC का नाम बदलने की तैयारी में रेखा सरकार
दिल्ली

पुरानी दिल्ली के विकास में बड़ा बदलाव, SRDC का नाम बदलने की तैयारी में रेखा सरकार

March 14, 2026 Pallavi Mishra
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारतीय यात्री लौटे देश, बताया- बहरीन में हालात सबसे खतरनाक, धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं
दिल्ली

मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारतीय यात्री लौटे देश, बताया- बहरीन में हालात सबसे खतरनाक, धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं

March 5, 2026 Pallavi Mishra
मिडिल ईस्ट संकट से हवाई यातायात चरमराया, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों भारतीय फंसे; प्रमुख ट्रांजिट हब बने वेटिंग रूम
दिल्ली

मिडिल ईस्ट संकट से हवाई यातायात चरमराया, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों भारतीय फंसे; प्रमुख ट्रांजिट हब बने वेटिंग रूम

March 5, 2026 Pallavi Mishra

बिहार

मुजफ्फरपुर में STF की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी बदमाश मनीष गिरफ्तार, कई लूट कांडों में था शामिल
बिहार

मुजफ्फरपुर में STF की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी बदमाश मनीष गिरफ्तार, कई लूट कांडों में था शामिल

March 20, 2026 Pallavi Mishra

मुजफ्फरपुर में बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने लूट समेत कई संगीन वारदातों में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी

उत्तर बिहार में मौसम का कहर: आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों पर मंडराया संकट, किसानों की बढ़ी चिंता
बिहार

उत्तर बिहार में मौसम का कहर: आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों पर मंडराया संकट, किसानों की बढ़ी चिंता

March 20, 2026 Pallavi Mishra
Chaiti Chhath 2026: 22 मार्च से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व, 25 मार्च को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ समापन
बिहार

Chaiti Chhath 2026: 22 मार्च से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व, 25 मार्च को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ समापन

March 20, 2026 Pallavi Mishra
‘आगे यही सब काम करेंगे’: मंच से सम्राट चौधरी के लिए नीतीश कुमार का खुला समर्थन, सियासी अटकलें तेज
बिहार

‘आगे यही सब काम करेंगे’: मंच से सम्राट चौधरी के लिए नीतीश कुमार का खुला समर्थन, सियासी अटकलें तेज

March 18, 2026 Pallavi Mishra

हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में आवारा सांड का खौफनाक हमला: आंगन में धूप सेंक रही बुजुर्ग महिला पर बोला हमला, 4 महीने बाद हुई मौत
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में आवारा सांड का खौफनाक हमला: आंगन में धूप सेंक रही बुजुर्ग महिला पर बोला हमला, 4 महीने बाद हुई मौत

March 14, 2026 Pallavi Mishra

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां आवारा सांड के हमले में गंभीर रूप

होली पर शिमला पहुंचीं प्रियंका वाड्रा, छराबड़ा स्थित घर में ठहरेंगी; तीन दिन का निजी दौरा, सुरक्षा बढ़ाई गई
हिमाचल प्रदेश

होली पर शिमला पहुंचीं प्रियंका वाड्रा, छराबड़ा स्थित घर में ठहरेंगी; तीन दिन का निजी दौरा, सुरक्षा बढ़ाई गई

March 5, 2026 Pallavi Mishra
हिमाचल बोर्ड परीक्षा अपडेट: 48 घंटे में जारी होगी MCQ आंसर-की, प्रैक्टिकल के लिए मिलेगा दूसरा मौका

लखनऊ

लखनऊ में उच्च शिक्षा को नई दिशा, टी.एस. मिश्रा विश्वविद्यालय और नेशनल पी.जी. कॉलेज के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में उच्च शिक्षा को नई दिशा, टी.एस. मिश्रा विश्वविद्यालय और नेशनल पी.जी. कॉलेज के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

March 17, 2026 Pallavi Mishra

लखनऊ में उच्च शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। टी.एस. मिश्रा

लखनऊ को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा तोहफा, ग्रीन कॉरिडोर का दूसरा चरण जनता को समर्पित
उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा तोहफा, ग्रीन कॉरिडोर का दूसरा चरण जनता को समर्पित

March 13, 2026 Pallavi Mishra
महिला दिवस पर स्वास्थ्य परिचर्चा: छात्राओं को डॉक्टरों ने दिए बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के टिप्स
उत्तर प्रदेशलखनऊ

महिला दिवस पर स्वास्थ्य परिचर्चा: छात्राओं को डॉक्टरों ने दिए बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के टिप्स

March 12, 2026 Pallavi Mishra
महिला दिवस 2026: जमीनी स्तर पर बदलाव ला रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का लखनऊ में सम्मान
लखनऊ

महिला दिवस 2026: जमीनी स्तर पर बदलाव ला रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का लखनऊ में सम्मान

March 10, 2026 Pallavi Mishra

Copyright © 2026 Pranam Loktantra. All rights reserved.