Skip to content
Saturday, June 13, 2026
Latest:
  • पीएम मोदी को CM साय का भावुक आभार पत्र, बोले- आपके नेतृत्व में नक्सलवाद पर लगी लगाम, बस्तर पहुंचा विकास का उजाला
  • 10 लाख के लोन ने बदली किस्मत! लखीमपुर के रामलखन बने ‘जॉब क्रिएटर’, डेयरी से हर महीने कमा रहे हजारों रुपये
  • हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! अब एक क्लिक पर मिलेंगे सभी कानून-नियम, पुराने और बेकार प्रावधानों पर भी चलेगी कैंची
  • 5 से ज्यादा चालान तो तुरंत हो जाएं अलर्ट! जम्मू में 280 वाहन जब्त, 3000 गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • UP में आग उगल रहा आसमान! 45°C पर पहुंचा बांदा, बना प्रदेश का सबसे गर्म जिला; लू और उमस ने बढ़ाई मुश्किलें
Pranam Loktantra

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • बिहार
  • झारखंड
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • लखनऊ
  • अन्य राज्य
झारखंड

मोबाइल नंबर बंद हुआ तो बैंक खाते पर पड़ सकता है खतरा, समय रहते करा लें डी-लिंक

March 6, 2026 Pallavi Mishra 27 Views

साहिबगंज में मोबाइल नंबर से जुड़े बैंक खातों को लेकर एक अहम चेतावनी सामने आई है। यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर लंबे समय से बंद है और वह बैंक खाते से जुड़ा हुआ है, तो समय रहते उसे डी-लिंक कराना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर साइबर ठगी का खतरा बढ़ सकता है और खाते से पैसे निकलने की आशंका भी रहती है।

दरअसल, कुछ वर्ष पहले तक मोबाइल कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के ऑफर देती थीं और नंबर बंद होने का खतरा भी कम रहता था। इसी कारण लोगों ने एक से अधिक मोबाइल नंबर ले लिए थे। लेकिन अब मोबाइल नंबर चालू रखने के लिए नियमित रूप से निश्चित राशि का रिचार्ज कराना अनिवार्य हो गया है। ऐसे में कई लोग अपने अतिरिक्त नंबरों को रिचार्ज कराना बंद कर देते हैं।

बंद नंबर दूसरे को हो जाता है आवंटित

विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक बंद रहने वाले मोबाइल नंबरों को कंपनियां दोबारा अन्य ग्राहकों को आवंटित कर देती हैं। यदि ऐसा नंबर किसी व्यक्ति के बैंक खाते से जुड़ा हुआ है, तो नया उपयोगकर्ता उस नंबर के माध्यम से बैंकिंग संबंधी जानकारी हासिल कर सकता है और खाते में सेंध लगाने की आशंका पैदा हो सकती है।

इसलिए जिन लोगों ने अपने पुराने मोबाइल नंबरों का उपयोग बंद कर दिया है, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह नंबर किसी बैंक खाते से जुड़ा हुआ तो नहीं है। यदि ऐसा है तो तुरंत बैंक शाखा में जाकर उसे डी-लिंक करा लेना चाहिए।

जिले में सामने आ चुका है ऐसा मामला

साहिबगंज में इस तरह की एक घटना सामने भी आ चुकी है। जानकारी के अनुसार व्यवहार न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता देवेंद्र प्रसाद सिंह ने मिर्जाचौकी निवासी राजकिशोर मंडल को मोबाइल नंबर के माध्यम से 10 हजार रुपये भेजे थे, लेकिन वह राशि राजकिशोर मंडल को नहीं मिली।

बाद में पता चला कि राजकिशोर मंडल ने अपना मोबाइल फोन और सिम जहानाबाद के एक व्यक्ति को बेच दिया था। उस व्यक्ति ने उसी मोबाइल नंबर को अपने बैंक खाते से जोड़ लिया था, जिसके कारण भेजी गई राशि उसके खाते में पहुंच गई। काफी अनुरोध के बाद भी उसने राशि वापस नहीं की।

90 दिन तक रिचार्ज नहीं होने पर नंबर हो सकता है रद्द

अधिकांश मोबाइल कंपनियों में यदि 90 दिनों तक नंबर पर रिचार्ज नहीं कराया जाता है तो उसका पंजीकरण रद्द कर दिया जाता है और वही नंबर किसी दूसरे ग्राहक को आवंटित कर दिया जाता है। हालांकि बीएसएनएल में यह अवधि लगभग छह माह यानी 180 दिनों की होती है।

साइबर जागरूकता बेहद जरूरी

साहिबगंज के अग्रणी जिला प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल नंबर को बैंक खाते से जोड़ रखा है और वह उसे लंबे समय से रिचार्ज नहीं करा रहा है, तो उसे तुरंत संबंधित बैंक में जाकर डी-लिंक कराना चाहिए। अन्यथा नंबर दूसरे को आवंटित होने के बाद खाते में सेंधमारी की आशंका बनी रहती है।

वहीं साइबर सेल के नोडल पदाधिकारी विजय कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर जागरूकता बेहद जरूरी हो गई है। थोड़ी सी लापरवाही भी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। यदि कोई मोबाइल नंबर उपयोग में नहीं है तो यह सुनिश्चित कर लें कि वह बैंक खाते या किसी भी डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म से जुड़ा हुआ न हो।

  • आर्थिक सर्वेक्षण: उत्तराखंड में पर्यटन को नई रफ्तार, तीन वर्षों में 62 लाख पर्यटक बढ़े
  • IIT-ISM और नगर निगम मिलकर जांचेंगे प्लास्टिक आधारित सड़क की संभावना, DC धनबाद ने की विस्तृत बैठक

दिल्ली

PM मोदी के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड! रेखा गुप्ता बोलीं- बिना एक दिन की छुट्टी लिए देशसेवा में रहे समर्पित
दिल्ली

PM मोदी के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड! रेखा गुप्ता बोलीं- बिना एक दिन की छुट्टी लिए देशसेवा में रहे समर्पित

June 10, 2026 Pallavi Mishra

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री

2 करोड़ फॉलोअर्स, लेकिन जंतर-मंतर पर सीमित भीड़! ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के पहले जमीनी प्रदर्शन ने खड़े किए कई सवाल
दिल्ली

2 करोड़ फॉलोअर्स, लेकिन जंतर-मंतर पर सीमित भीड़! ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के पहले जमीनी प्रदर्शन ने खड़े किए कई सवाल

June 7, 2026 Pallavi Mishra
जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का बड़ा प्रदर्शन: जुटे हजारों युवा, सुरक्षा में प्रशासन मुस्तैद
अन्य राज्यदिल्ली

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का बड़ा प्रदर्शन: जुटे हजारों युवा, सुरक्षा में प्रशासन मुस्तैद

June 6, 2026 News Desk
PM Modi slams opposition, NDA election victories, Self-reliant India campaign, Global energy crisis India impact, Gujarat development projects.
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्ली

PM NARENDRA MODI की दो टूक: अराजकता में अवसर तलाशने की राजनीति नहीं चलेगी

June 6, 2026 News Desk

बिहार

क्या बिहार दिवालिया होने की ओर बढ़ रहा? तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, पेंशन भुगतान को लेकर सरकार से मांगा जवाब
बिहार

क्या बिहार दिवालिया होने की ओर बढ़ रहा? तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, पेंशन भुगतान को लेकर सरकार से मांगा जवाब

June 10, 2026 Pallavi Mishra

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने राज्य की वित्तीय स्थिति

सीमांचल को मिल सकती है बड़ी रेल सौगात! पटना से पूर्णिया कोर्ट तक नाइट ट्रेन की उम्मीद, हजारों यात्रियों को होगा फायदा
बिहार

सीमांचल को मिल सकती है बड़ी रेल सौगात! पटना से पूर्णिया कोर्ट तक नाइट ट्रेन की उम्मीद, हजारों यात्रियों को होगा फायदा

June 5, 2026 Pallavi Mishra
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! तीन कॉलेजों में शुरू होंगे 7 नए रोजगारपरक कोर्स, पढ़ाई के साथ मिलेगी नौकरी की तैयारी
बिहार

बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! तीन कॉलेजों में शुरू होंगे 7 नए रोजगारपरक कोर्स, पढ़ाई के साथ मिलेगी नौकरी की तैयारी

June 5, 2026 Pallavi Mishra
‘अदालत मेरे लिए मंदिर रही…’ भावुक विदाई के साथ संगम साहू रिटायर, मीनाक्षी एम राय होंगी पटना हाईकोर्ट की नई मुख्य न्यायाधीश
बिहार

‘अदालत मेरे लिए मंदिर रही…’ भावुक विदाई के साथ संगम साहू रिटायर, मीनाक्षी एम राय होंगी पटना हाईकोर्ट की नई मुख्य न्यायाधीश

June 4, 2026 Pallavi Mishra

हिमाचल प्रदेश

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए जरूरी खबर! सरकाघाट में जारी हुआ टेस्ट और वाहन पासिंग का शेड्यूल, पहले जान लें नियम
हिमाचल प्रदेश

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए जरूरी खबर! सरकाघाट में जारी हुआ टेस्ट और वाहन पासिंग का शेड्यूल, पहले जान लें नियम

June 10, 2026 Pallavi Mishra

सरकाघाट: मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और वाहन पासिंग करवाने की तैयारी कर रहे लोगों के

38 हजार अभ्यर्थियों के बीच 414 ने मारी बाजी! हिमाचल में TGT Arts भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, सरकारी नौकरी का इंतजार खत्म
हिमाचल प्रदेश

38 हजार अभ्यर्थियों के बीच 414 ने मारी बाजी! हिमाचल में TGT Arts भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, सरकारी नौकरी का इंतजार खत्म

June 10, 2026 Pallavi Mishra
ट्रक चालक की बेटी ने रचा इतिहास, बीकॉम में हिमाचल टॉप कर बनी मिसाल; अब CA बनने का सपना
हिमाचल प्रदेश

ट्रक चालक की बेटी ने रचा इतिहास, बीकॉम में हिमाचल टॉप कर बनी मिसाल; अब CA बनने का सपना

June 4, 2026 Pallavi Mishra
द्रंग में कांग्रेस का सियासी किला ध्वस्त, कौल सिंह ठाकुर के गढ़ में जिला परिषद चुनाव में करारी हार
हिमाचल प्रदेश

द्रंग में कांग्रेस का सियासी किला ध्वस्त, कौल सिंह ठाकुर के गढ़ में जिला परिषद चुनाव में करारी हार

June 1, 2026 Pallavi Mishra

लखनऊ

योगी सरकार का बड़ा ऐलान! तीन तलाक और तेजाब हमले की पीड़ित महिलाओं को मिलेगा पक्का घर, मुफ्त इलाज का भी लाभ
उत्तर प्रदेशलखनऊ

योगी सरकार का बड़ा ऐलान! तीन तलाक और तेजाब हमले की पीड़ित महिलाओं को मिलेगा पक्का घर, मुफ्त इलाज का भी लाभ

June 10, 2026 Pallavi Mishra

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने तीन तलाक और तेजाब हमले की शिकार महिलाओं को बड़ी राहत देने का

चित्रकूट प्रसंग से भावविभोर हुई श्रीराम कथा, लक्ष्मण टीला पर भव्य मंदिर निर्माण का दोहराया संकल्प; न्यायालय का सम्मान करते हुए पक्ष रखने की बात भी कही
उत्तर प्रदेशलखनऊ

चित्रकूट प्रसंग से भावविभोर हुई श्रीराम कथा, लक्ष्मण टीला पर भव्य मंदिर निर्माण का दोहराया संकल्प; न्यायालय का सम्मान करते हुए पक्ष रखने की बात भी कही

June 6, 2026 Pallavi Mishra
प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, फिलहाल कोई अंतरिम आदेश नहीं; विधानसभा सचिवालय से मांगा जवाब
उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, फिलहाल कोई अंतरिम आदेश नहीं; विधानसभा सचिवालय से मांगा जवाब

June 6, 2026 Pallavi Mishra
‘हम हर घर तक पेयजल पहुंचा रहे, कोई टोंटी चुरा रहा’, जल संरक्षण कार्यक्रम में सीएम योगी का विपक्ष पर तंज
उत्तर प्रदेशलखनऊ

‘हम हर घर तक पेयजल पहुंचा रहे, कोई टोंटी चुरा रहा’, जल संरक्षण कार्यक्रम में सीएम योगी का विपक्ष पर तंज

June 5, 2026 Pallavi Mishra

Copyright © 2026 Pranam Loktantra. All rights reserved.